Breaking News
IMG 20220726 164116

प्रेमी-प्रेमिका का मंदिर में पंचायत ने कराया विवाह

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका की पंचायत ने एक मंदिर में शादी करा दी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर पंचायत ने बैठकर यह निर्णय लिया।बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के हैंऔर इन दोनों के बीच प्रेम संबंध लगभग दो वर्ष से चल रहा था।

दो दिन पूर्व मामला उस समय तूल पकड़ लिया, जब पता चला कि लड़की गर्भवती है। परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला गांव के युवक के साथ ही उसका संबंध है। ये बात पूरे गांव में फैल गयी और तब गांव के लोगों ने तय किया कि पंचायत में फैसला होगा। पंचायत में यह तय हुआ कि दोनों की शादी करा दी जाए। इसके बाद सोमवार को गांव के शिव मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। इस बाबत एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *