Breaking News

फरीदाबाद – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने अमृता हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने आज फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सुधार होने जा रहा है।2400 बेड के अस्पताल में लगभग 300 बेड पीडियाट्रिक के लिए आरक्षित इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2400 बेड का अमृता हॉस्पिटल यहां पर बना है और इस हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय उपकरणों और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में लगभग 300 बेड पीडियाट्रिक के लिए आरक्षित है तथा यह एक सुपरस्पेशल्टी हॉस्पिटल है।अस्पताल में इकोनॉमी क्लास के लिए भी प्रावधान-विज उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में सभी सुविधाएं दी गई है और इस अस्पताल में इकोनॉमी क्लास के लिए भी प्रावधान रखा गया है।विज ने कहा कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए भी इस अस्पताल को एंपैनल करवाना चाहिए ताकि सरकारी कर्मचारी भी लाभ उठा सकें। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के लिए भी इस अस्पताल को एंपैनल करवाना चाहिए ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। इस अस्पताल में भारत ही नहीं विदेशों से भी यहां मरीज आयेंगे-विज उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सुधार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल सारे भारत के लिए है क्योंकि जिस अनुसार इस अस्पताल में सुविधाएं हैं उस हिसाब से भारत ही नहीं विदेशों से भी यहां मरीज आयेंगे।अस्पताल को मैनेज करने के लिए लगभग 11000 कर्मचारी होंगे-विज स्वास्थ्य मंत्री विज ने बताया कि इस अस्पताल को मैनेज करने के लिए लगभग 11000 कर्मचारी होंगे जिसमें डॉक्टर,मैनेजर और अन्य स्टाफ सभी प्रकार के लोग होंगे। बिजली व पानी की समस्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान में हूं जो जो समस्याएं होंगी उन्हें ठीक किया जाएगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *