Breaking News

फरीदाबाद – किशन ठाकुर ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारत सरकार के रक्षा मंत्री ठाकुर राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति हरियाणा के अध्यक्ष तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा ने दिल्ली निवास पर पहुंचकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से विकास ठाकुर सहित महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किशन ठाकुर के पौत्र कुंवर दक्ष ने भी दादा ठाकुर राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई दी। इस मौके पर कुंवर दक्ष ने राजनाथ सिंह को अपनी एक छोटी सी कविता सुनाई और कविता में मुख्य रूप से यह भी कहा कि आप देश के बहुत बड़े राजा हो,आपकी भावनाओं के और सेवाओं के अनुरूप आज भारत देश का नाम रोशन हो रहा है कविता से खुश होकर राजनाथ सिंह ने कुंवर दक्ष को अपना शुभ आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने राजनाथ सिंह की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वह देश की रक्षा के लिए जो कार्य करते है, समाज उनका सदैव ऋणी रहेंगा और उनके नेतृत्व में भारत विश्व के शक्तिशाली देशों में शुमार हो रहा है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *