Breaking News

दिनदहाड़े तीन घरों में हुयी चोरी

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा खास गांव में दिनदहाड़े दोपहर में एक चोर सुनसान पाकर तीन घरों को खंगाल कर नगदी सहित सामान चोरी कर लिया।

IMG 20220711 163827घर में घुसे चोर की आहट मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया तो चोर धारधार हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकला इसके बाद से गांव में घंटों दहशत का माहौल बना रहा। इस मामलें में तीनों पीड़ितों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस देर रात तक मामलें में छानबीन करती रही।इस बाबत पीड़ित मीना, सुमन और रीता निवासिनी डोमा खास ने लिखित शिकायत देकर बताया है कि वह सभी मजदूर हैं। शनिवार की सुबह से ही खेतों में मजदूरी करने चली गई थीं। इसी बीच घर को सुनसान पाकर गांव का एक युवक सबसे पहले मीना के घर का ताला तोड़कर घर में रखे एक हजार नकद तथा सोने का टप्स चुरा लिया तथा इसके बाद वह सुमन के घर में घुसकर रखे मजदूरी के तीन हजार रुपये, चांदी का पायल व एक सेट सोने की बाली चुरा लिया। अंत में उसने रीता के घर में घुसकर दस हजार रुपये नकद चुरा लिया। इसी दौरान चोरी की आहट सुनकर सुमन की सास रत्ती देवी शोर मचाई तो आरोपी युवक धारदार हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकला।इस संबंध में इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आरोपी चोर के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *