Breaking News

फरीदाबाद – अधिकारियों को दिए व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिशा निर्दश

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:बल्लभगढ,प्रदेश के परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी के आढ़तियों की सेक्टर-8 कार्यालय पर समस्याएं सुनी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि लोगों की सामुहिक समस्याओं के निवारण के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में बल्लबगढ़ की जनता की स्ट्रीट लाइटिंग,बिजली,गन्दे पानी की निकासी,आधुनिक तकनीकी से सिवरेज व्यव्स्था तथा स्वच्छ पेयजल सप्लाई और आरएमसी सङको सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयत्न किया जा रहा है। बल्लभगढ़ का चहुमुखी विकास करने का कार्य निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मण्डी व्यापारियों की समस्याओं का निपटान करें। प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा ने बकरीद पर सेक्टर-62 निवासी फखरुद्दीन शाह पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंक मोर्चा हरियाणा प्रदेश को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि तीज और त्यौहारों से समाज में भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। लोग एक दूसरे के साथ मन तथा मतभेद भुलाकर हर्ष और उल्लास के साथ त्यौहार मनाते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा,दिनेश बाठला,मंण्डी के गणमान्य व्यापारी और मार्किट कमेटी के सेक्रेटरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *