Breaking News

आज बकरीद शहर के उलेमाओं की अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर ना हो कुर्बानी,समय पर अदा की जाएगी ईद की नमाज

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आज देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। पर फरीदाबाद के उलमाओं ने सभी से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ जानवर की ही कुर्बानी जायज है। मरकज मस्जिद ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े 7 बजे होगी।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सहित देशभर में मनाया जाएगा। अल्लाह की रजा के लिए मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी का फर्ज अदा करेंगे।

IMG 20220710 WA0002

शहर के उलमाओं ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। उलमाओं ने दूसरे धर्म के लोगों की भवनाओं का ख्याल रखते हुए कुर्बानी का त्योहार मनाने के लिए जोर दिया है।

*स्वास्थ जानवर की ही कुर्बानी जायज*
मरकज मस्जिद ईदगाह में जुमे की नमाज से पहले तकरीर करते हुए मुफ्ती मुस्तिजाबुद्दिन ने कहा कि दूसरों के लिए अपनी ख्वाहिशात को कुर्बान करना इस त्योहार की पहचान है। हजरत इब्राहीम (अ.) की सुन्नतों पर चलते हुए हम मुसलामानों पर कुर्बानी वाजिब हुई हैं। जिसमें स्वस्थ जानवर की कुर्बानी ही जायज है,किसी तरह की कमी वाले जानवर की कुर्बानी कुबूल नहीं होगी।
➡️ शहर की सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज का समय
▪️ मरकज मस्जिद ईदगाह में 7:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ पीर बाबा वाली मस्जिद में 7:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ सराय ख्वाजा कुरेशी मस्जिद में 8:00 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ मदरसा तेगिया सूफी नूरी मस्जिद में 6:30 बजे 7:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ जमा मस्जिद ईदगाह सेक्टर-6 8:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ आशियाना फ्लैट सेक्टर 62 7:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ बल्लभगढ़ जमा मस्जिद शहर 7:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ ईदगाह में 7:45 पर ईद की नमाज होगी।
▪️ अजरौंदा चौक पर मस्जिद में 8:30 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ सितारा मस्जिद सेक्टर 17 प्रेम नगर में ईद की नमाज 7:15 बजे होगी।
▪️ सेक्टर 29 किसान मजदूर कॉलोनी नूर मस्जिद में ईद की नमाज 7:45 पर होगी।
▪️ मस्जिद गुलशन ए मदीना मुजेसर में ईद की नमाज 7:00 बजे होगी।
▪️ सेक्टर-56,56ए आशियाना फ्लैट की मस्जिद में 7:15 बजे ईद की नमाज होगी।
▪️ संत नगर की मस्जिद में ईद की नमाज 7:30 बजे होगी।
▪️ ओल्ड फरीदाबाद शाही जमा मस्जिद अनाज मंडी में ईद की नमाज 8:00 बजे होगी।
▪️ पदम नगर नहर पार हीरा मस्जिद में ईद की नमाज 7:30 बजे होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *