Breaking News

तीर्थस्थलों पर जाने का दौर यूं ही चलता रहेगा:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय से आज फिर बस द्वारा हरिद्वार तीर्थधाम के लिए मां गंगा मे स्नान हेतू यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों द्वारा मां गंगे की जयकारे लगाए गये ।
आज फरीदाबाद विधानसभा की भारत कॉलोनी से निःशुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए बस भेजी गयी है। इससे पहले भी विपुल गोयल हरियाणा सरकार मे बतौर मंत्री रहते हुए समय से ही लोगो की सेवा करते आ रहे है ओर अब तक गोयल हजारों बसे तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क भेज चुके हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा की तीर्थस्थलो पर जाने का दौर यूं ही चलता रहेगा ओर कोई भी व्यक्ति ऐसा नही रहेगा जिसका रजिस्ट्रेशन हुआ हो ओर जाये ना। पूर्व मंत्री ने कहा की आगे भी बस भेजने की सेवा निरंतर जारी रहेगी। इस बारे जब विपुल गोयल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की फरीदाबाद क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और वे अपने जीवन काल में क्षेत्र की जनता की सेवा करते रहेंगे और सभी लोग जो किसी भी कारण से किसी तीर्थ स्थान पर जाने में असमर्थ रहते हैं उन्हें अपनी तरफ से तीर्थ यात्रा करवाते रहेंगे। विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों को रहने खाने पीने का पूरा प्रबन्ध उनकी तरफ से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके कार्यालय मे निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। पूर्व मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा की किसी भी घर से दो व्यक्ति जा सकते है ओर जाने वालो की उम्र 18 साल से ज़्यादा होनी चाहिए।पूर्व मंत्री ने लोगो को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की ओर लोगो से क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना मां गंगा से करने के लिए कहा। इस मोके पर निवर्तमान पार्षद नरेश नंबरदार, पं मुकेश शास्त्री,मनीष राघव, सुरेंद्र शर्मा बबली,कुलदीप सिंघल,मनीष तौमर,विजय पाराशर आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0006

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में किया गया ध्वजारोहण, पुलिस कार्मिकों ने राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ ।

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव आज दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *