Breaking News

भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित:डॉ मानसिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा ने बल्लबगढ़ के एफ आर यू2 स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और सीएमओ डॉ विनय गुप्ता फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और एस एम ओ डॉक्टर मान सिंह स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए उन्हें तुलसी का पौधा भेंट करते हुए सम्मान किया। आपको बता दें कि सेक्टर तीन स्थित स्वास्थ्य केंद्र एफ आर यू 2 परिसर में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा ने सीएमओ डॉ विनय गुप्ता और एसएमओ डॉक्टर मान सिंह की उपस्थिति में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। भाजपा नेता ने बताया कि टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने युद्ध स्तर पर काम किया और जिला वासियों ने भरपूर लाभ देकर पूरा किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सको को सम्मानित किया है और कोरोना काल में जिस तरह से इन लोगों ने सेवाएं दी हैं। वह अतुल्य हैं क्योंकि जिस तरह से डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की सेवा की है वह हमेशा सम्माननीय रहेंगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दंत चिकित्सक डॉक्टर तरुण शर्मा डॉ रामनिवास डॉ.शिव प्रसाद दुबे.रौनक नरसिंह इंचार्ज.सोनू परिहर सहित अन्य स्टाफ कर्मी शामिल थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *