Breaking News

देवरिया – जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नगर में पुलिस बल के साथ की गई पैदल गस्त

Ibn news ब्यूरो सुबाश चन्द्र देवरिया

आज दिनांक 03.07.2022 को जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री राजेश कुमार सोनकर व क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व आमजनमानस में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों सुभाष चौक, मालवीय रोड, सर्राफा मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड, गोरखपुर रोड, अबूबकर नगर पर पैदल करते हुए आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की अवैध पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को हटवाया गया एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों, युवाओं, दुकानदारों से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी।

⚜️इसी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में आज जनपदीय पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों पर पैदल गस्त कर आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।

जनपद में शांति ,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने कि लिए देवरिया पुलिस कटिबद्ध है ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *