Breaking News

देवरिया – अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

थाना बनकटा पुलिस द्वारा लगभग 01 लाख 50 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। दिनांक 03.07.2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना बनकटा मय हमराही द्वारा रामपुर प्रतापपुर चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया सेन्ट्रो वाहन डीएल.8.सीएन.9161 की तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी 214 शीशी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक धारिता 750 एमएल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये है बरामद किया गया। इस संबंध में अभियुक्त 01.दीपक राठौर पुत्र सत्यपाल राठौर निवासी-ठीट मिल्कपुर थाना पालम बिहार जनपद गुडगांव (हरियाणा) को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01.दीपक राठौर पुत्र सत्यपाल राठौर निवासी-ठीट मिल्कपुर थाना पालम बिहार जनपद गुडगांव (हरियाणा)

बरामदगी का विवरणः-
01.हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब 214 शीशी,
02.एक सेन्ट्रो चार पहिया वाहन।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह थाना बनकटा देवरिया,
02.कां0 देवेन्द्र आजाद थाना बनकटा देवरिया,
03.कां0 गोनेश कुशवाहा थाना बनकटा देवरिया,
04.कां0 सर्वेश त्रिपाठी थाना बनकटा देवरिया,
05.कां0 रोशन खरवार थाना बनकटा देवरिया,
06.कां0 सुनील यादव थाना बनकटा देवरिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *