Breaking News

फरीदाबाद – अग्रवाल वैश्य समाज यूपीएससी चयनित प्रत्याशियों का सम्मान समारोह आयोजित करेगा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद की बैठक सेक्टर-64 स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने की। इस बैठक में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग,जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,मुकेश मंगला, ओमप्रकाश गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में संगठन के कार्यकलापों की चर्चा करते हुए हाल ही घोषित हुए यूपीएसपी की परीक्षा परिणाम में वैश्य समाज की महक जैन, तरूण गोयल,अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इसके बाद सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी 26 जून रविवार को वाईएमसीए चौक स्थित होटल ग्रांड हाईवे में यूपीएससी प्रत्याशियों का एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें महक जैन, तरूण गोयल,अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल सहित परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि इन प्रत्याशियों से समाज के अन्य बच्चों को प्रेरणा लेकर सफल होने चाहिए। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भी इस बार यह चारों बच्चे होगें। जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि हमें महक जैन,तरूण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल पर गर्व है कि इन बच्चों ने समाज का नाम जिले में ही नहीं बल्कि देशभर में ऊंचा किया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *