Breaking News

फरीदाबाद – चोरी के मुकदमे में क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कपिल है जो फरीदाबाद के नीमका गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम पुलिस थाना आदर्श नगर के एक चोरी के मुकदमे में शामिल है जिसमें आरोपी ने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। अक्टूबर 2021 में पुलिस थाना आदर्श नगर में चोरी की धाराओं के तहत इसका एक मुकदमा दर्ज है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की आयु 24 वर्ष है और वह दिल्ली में ड्राइवरी की नौकरी करता है। आरोपी पर इससे पहले भी चोरी का एक मुकदमा दर्ज है जिसमें वह जेल की सजा काट चुका है। पुलिस पूछताछ होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *