Breaking News
IMG 20220620 123424

दो पक्षों में जमकर चली लाठियो पर सी०ओ ने की कार्रवाई फरेंदा महराजगंज

Ibn24×7news
जनपद महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी मे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पिपरा परसौनी के राजेन्द्र और बेचन के बीच भूमि विवाद चल रहा था जिसमें किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गईऔर देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चटकने लगे तथा जमकर मारपीट हुई। मिली जानकारी मुताबिक इस मारपीट में एक पक्ष के राहुल, बेचन, अर्जुन व माया घायल हुए हैं जिसमे माया की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसको बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत सीओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षो से तहरीर मिल गई हैं। घायलों का ईलाज चल रहा हैं। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाई की जा रही हैं।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *