Breaking News
IMG 20220620 124657

बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई को मारी गोली

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा कस्बे के मालवीय नगर में संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनते ही घर से बाहर तक भगदड़ मच गई। आनन फानन में घायल छोटे भाई कैलाश वर्मा को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इस बाबत एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिला अस्पताल पहुँचकर जानकारी लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिया है। बताते चलें कि सोमवार की सुबह विवाद को लेकर आरोपी ने कैलाश वर्मा को गोली मार दी। गोली लगने से घायल कैलाश जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी ओर गोली मारकर भाग रहे आरोपी को घर के अन्य लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है । इस हादसे के बाद गोली लगने से खून से लथपथ पड़े शख्स को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि घायल हमलावर का इलाज पुलिस की निगरानी में नौतनवा सीएचसी में ही चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय का कहना है कि गोली मारने वाला शख्स पुलिस की हिरासत में है। मौके से पिस्टल व गोली बरामद कर ली गई है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *