Breaking News

फरीदाबाद – सीजेएम सुकीर्ति ने नीमका जेल में लोक अदालत लगा कर 4 बंदियों को किया रिहा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सीजेएम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश सुकीर्ति की अध्यक्षता में नीमका जेल में बंदियों के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायधीश सुकीर्ति की अध्यक्षता में नीमका जेल में जिला सत्र एवं न्यायधीश कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन वाई एस राठौड़ के दिशा निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बंदियों के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम सुकीर्ति के सामने जेल लोक अदालत में 13 केस रखे गए। जिनमे से 4 बंदी काफी लम्बे समय से विभिन्न केसों में बंद थे। नीमका जेल में बन्दियो को कटी सजा के बाद उन्हें रिहा करने के आदेश दिए। बंदियों ने जेल लोक अदालत में आगे से किसी प्रकार के गलत काम नही करने बारे में आश्वासन दिया। जेल लोक अदालत में जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर, पैनल अधिवक्ता आर सी गोला, मंजुला अरोड़ा व प्रभात श्रीवास्तव तथा अन्य ऑफिस स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *