Breaking News

इलाहाबाद: करण्ट से सविदा कर्मी की मौत,चक्काजाम

 

करण्ट से सविदा कर्मी की मौत,चक्काजाम
इलाहाबाद- मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार घाट स्थित जलनिगम परिसर में गतदिनों काम करते समय बिजली के अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक संविदा बिजली कर्मचारी करण्ट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसकी गुरूवार को नगर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे और पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर जाम समाप्त हुआ। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव निवासी बहुगुणा निषाद का 28 वर्षीय पुत्र महेश निषाद मेजा के विद्युत उपकेन्द्र में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। 26 जून को कोहड़ार घाट के जलनिगम में बिजली बनाने के दौरान अचानक सप्लाई चालू होने से करण्ट की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे परिवार के लोगों ने नगर के कीडगंज थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरूवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोगों ने बगैर पुलिस सूचित किये शव लेकर गांव पहुंच गये। जहां सड़क पर शव को रखकर चक्काजाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर जाम समाप्त हुआ। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में दो पुत्र और पत्नी शोभना देवी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *