Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 11 at 6.08.28 PM

भाजपा सरकार ने जनता को दी महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात- उदयभान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है।देश में दिनोंदिन बढ़ती महंगाई और निरंतर खुल रहे भ्रष्टाचार के मामलों ने साबित कर दिया है कि यह सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर गरीबों को उजाडऩे पर तुली है,लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस मंशा को कतई पूरा नहीं होने देगी और आमजन की आवाज बनकर इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी।

 

उदयभान दिल्ली स्थित निवास पर महिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में इजाफा हो रहा है,जिसने गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार की कमर तोडक़र रख दी है,जो भाजपा नेता कांग्रेस सरकार में मामूली पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की मूल्यावृद्धि पर अर्धनग्र होकर प्रदर्शन करते थे,आज पेट्रोलियम पदार्थाे की बेतहाशा वृद्धि पर भी चुप्पी साधकर सत्ता की मलाई खाने में लगे हुए है.

 

इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों ही खराब है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक अभिन्न अंग है और सेवादल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में अपनी अह्म भागेदारी निभाई है और आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस सेवादल पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष खुशबू खान व अन्य महिला कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि महिला कांग्र्रेस सेवादल हर कदम पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष खुशबू खान ने कहा कि सेवादल की महिला टीम भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा कांग्रेस सरकार में हुए फरीदाबाद के विकास के बारे में आमजन को जागरूक कर रही है और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडक़र इसे मजबूत बनाने के कार्य में जुटी हुई है। इसके उपरांत कांग्रेस महिला सेवादल कार्यकर्ताओं ने उदयभान जी को प्रदेशाध्यक्ष बनवाने में पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा,हरियाणा कांगे्रस सेवादल की अध्यक्ष पूनम चौहान,प्रदेश महासचिव रचना भसीन,बबीता मल्होत्रा, जगजीत मल्होत्रा,अंजू चौधरी, जाया खान,अमृता कुमारी सहित अनेकों महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *