Breaking News

सड़कों के निर्माण में किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे: विधायक नयनपाल रावत

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आर्शीवाद से पृथला क्षेत्र की तमाम सडक़ों का नवीनीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत करीब 108 करोड़ की लागत से पूरे क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा।

IMG 20220417 WA0006

जिसमें पृथला क्षेत्र में 91 करोड़ की जबकि जिला पलवल के अंतर्गत आने वाली पृथला क्षेत्र की 17 करोड़ की सडक़ों को चकाचक बनाया जाएगा। नयनपाल रावत शनिवार को सेक्टर-15ए स्थित अपने कार्यालय पर पीडब्ल्यूडी एवं बीआर के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की बदहाल सडक़ों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और उन्हें दिशा निर्देश दिए है कि जल्द ही सडक़ों को दुरुस्त किया जाए जिससे कि ग्रामीणों को राहत मिल सके क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई राशि पर सीएम कोड लग चुका है।

इसी के साथ पलवल जिले में भी पडऩे वाली पृथला की 17 करोड़ की सडक़ों को जल्द मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सडक़ें बेहतर होगी तो लोगों का आवागमन में दिक्कत नहीं होगी और गांव से गांव व शहर से शहर लोगों की बेहतर कनेक्विटी होगी क्योंकि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए वहां की सडक़ों का बेहतर होना जरूरी है और पृथला क्षेत्र औद्योगिक होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी है,ऐसे में इस क्षेत्र की सडक़ें बेहतर होना अत्यंत जरूरी है।

विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि कोरोना महमारी के चलते दो सालों तक विकास का पहिया जो थम गया था, अब वह तेजी से क्षेत्र में घूम रहा है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से पूरे क्षेत्र में विकास कार्याे की बयार चल रही है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि वह सडक़ों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें क्योंकि अगर सडक़ों के निर्माण में किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा सड़कों के दोनों ओर जल निकासी का भी उचित प्रबंध करें। जिससे कि बरसाती मौसम में जलभराव की स्थिति न बने। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एंड बीआर के एसई प्रवीण चौधरी सहित अनेकों अधिकारी मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *