Breaking News

सड़क दुर्घटना में सिसवा पुलिस चौकी के कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद में कोठीभार थानक्षेत्र के ग्रामसभा लोहेपार में शनिवार को भोर में कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन की ठोकर के चलते हुए दुर्घटना में सिसवा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई।

  • IMG 20220129 WA0010मिली जानकारी के अनुसार सिसवा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल आजमगढ़ जनपद के तरवां थानक्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा हसनपुर निवासी आशीष गिरी पुत्र राममिलन शनिवार को भोर में रात्रि गश्त से वापस लौट रहे थे कि लगभग पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनके नाज़ुक स्थिति देख पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज़ के दौरान आशीष की मृत्यु हो गई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *