Breaking News

फरीदाबाद :-सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में चला सर्च अभियान 5 महिला सहित 12 पर केस दर्ज

Ibn news फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट.

फरीदाबादःपुलिस आयुक्त ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानून व्यवस्था तथा नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में सभी धर्मशाला,गेस्ट हाउस,होटल इत्यादि स्थानों पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के दिशा निर्देश दिए थे। जिसके तहत डीसीपी हेडक्वार्टर नीतिश अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा एसीपी मुजेसर की निगरानी में पुलिस थाना सेक्टर- 58 प्रभारी ने सेक्टर 56 स्थित आशियाना फ्लैट में सर्च अभियान चलाया। जहां पर बिना पुलिस वेरिफिकेशन की लोगों को किराए पर रखने के जुर्म में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तथा इसके साथ ही 123 लोगों के पर्चे भरकर उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक करवाने के लिए संबंधित स्टेट के पुलिस स्टेशन में भेजा गया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें देवेंद्र,आनंद,राजेश, निसार,वकील,संतोष,बंजोर, कोसर,सोनी,राजरानी,प्रियंका तथा सीमा का नाम शामिल है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशों के तहत कार्य करते हुए डीसीपी हैडक्वार्टर नीतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह सर्च अभियान चलाया गया था। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 15 वर्ष पहले सेक्टर-17 बाईपास रोड पर झुग्गियां तोड़ी गई थी और सरकार द्वारा झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए सेक्टर-56 में आशियाना नाम से फ्लैट बनवाए थे। पुलिस द्वारा चेक करने पर पता चला कि यहां पर बिना आता पत्ते के बहुत लोग रह रहे हैं तथा इसमें रहने वाले कुछ लोगों से किराया लिया जा रहा है। इनकी पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई गई है इसलिए इन 12 लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *