Breaking News

फरीदाबाद – जरूरतों को पूरा करने के लिए नए ईंधन स्रोत जरूरी – राजेश नागर

Ibn news फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट.

फरीदाबादःतिगांव से विधायक राजेश नागर ने सूर्या नगर सेक्टर- 91 में पीएनजी लाइन डालने का काम शुरू करवाया। इस अवसर पर पीएनजी कंपनी के अधिकारी और स्थानीय आरडब्ल्यूए के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज बढ़ती आबादी के हिसाब से हमें ईंधन के नए स्रोतों को अपने जीवन में अपनाना ही होगा। जैसे बिजली के क्षेत्र में सोलर एनर्जी और व्हीकल कैटेगरी में ई वीइकल नए स्रोत हैं,वैसे ही घरेलु ईंधन में भी पीएनजी नया स्रोत है। नागर ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद ही नए ईंधन को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में करोड़ों लोगों को उन्होंने एलपीजी के निशुल्क कनेक्शन दिलवाए, वहीं शहरी क्षेत्रों में पीएनजी की पाइपलाइन के जरिए सीधे रसोई में ईंधन पहुंचाने के काम में भी तेजी आई है।विधायक राजेश नागर ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं भ। जानीं और उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में समस्याएं तेजी से दूर हो रही हैं और प्रशासनिक व्यवस्था में भी सुधार आ रहा है। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक नागर का स्थानीय आरडब्ल्यूए सदस्यों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा,अमन नागर, दयानंद नागर,आरडब्ल्यूए के प्रेसीडेंट एन राय,वाइस प्रेसीडेंट सुनील कुमार,महासचिव कंचन मिश्रा,विजय प्रताप सिंह,कुलदीप गुप्ता,उत्कर्ष गर्ग, शीशराम अवाना,सुमन चंदेल,बृजेश ठाकुर,प्रदीप त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *