Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 30 at 10.47.11 PM

पहले कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर खर्च होता था, अब देवी स्थलों पर हो रहा काम…’ महाराजगंज पहुंचे योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महराजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने ₹437 करोड़ लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पियूष जैन के घर पर हुई छापेमारी का जिक्र भी किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में रुपया कब्रिस्तान की बाउंड्री पर रुपया चला जाता था। आज देवी स्थानों को बनाने और सुंदरीकरण में रुपया खर्चा हो रहा है। धार्मिक स्थलों पर काम हो रहा है।

‘ जेसीबी चलाकर निकाल रहे रुपये’

योगी ने कहा कि यूपी में पिछली सरकार में गरीबों को आवास नहीं मिलते थे। आवास का पैसा कहां चला जाता था? कुर्सी पर बैठे लोग गरीब का पैसा हड़प जाते थे। बीते चार दिनों के अंदर दीवारों के अंदर से पैसा निकाला गया। जेसीबी चलाकर पैसा निकाला गया।

‘ जल, सड़क, रेल और एयरवे पर हो रहा काम’

योगी ने कहा आतंकवाद, उग्रवाद सिर चढ़कर बोलता था। 2014 के बाद देश के लोगों के मन में विश्वास पैदा हुआ। वैश्विक स्तर पर भारत का नाम अच्छा हुआ। जल मार्ग से लेकर सड़क मार्ग तक पर काम हुआ। रेलवे, एयरवे पर काम हुआ।

‘यूपी में सिर्फ अराजकता थी’

2017 तक पिछली सरकार ने योजनाओं को यूपी में लागू नहीं होने दिया। यूपी में अराजकता को बढ़ावा दिया जाता था। परिवारवाद की राजनीति होती थी। प्रदेश बदहाल था। प्रदेश के अंदर महिलाएं असुरक्षित थीं। पौने पांच वर्ष से प्रदेश में बीजेपी की सरकार काम कर रही है। सरकार की कार्य पद्धति अलग है।

‘ कश्मीर में अब कोई भी जमीन खरीदकर बना सकता है घर’

अब कश्मीर में आप मकान खरीद सकते हैं। कश्मीर का नागरिक कहीं भी जमीन घर खरीद सकता था, लेकिन कहीं और का नागरिक कश्मीर में जमीन नहीं खरीद सकते थे। अब कोई भी वहां चुनाव भी लड़ सकता है। घर भी खरीद सकता है।

‘दंगे फैलाने वाले हितैषी नहीं हो सकते’

जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे, वह राम मंदिर नहीं बना सकते थे। गरीबों की जमीन हड़पने वाले, व्यापारियों का अपहरण करने वाले, दंगे फैलाने वाले आपके हितैषी नहीं हो सकते हैं। प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते हैं।

‘प्रदेश को गिरवी रखा’

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की यही परिपाटी रही है। इन्होंने प्रदेश के सिर्फ गिरवी रखा है। आज प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता है। दंगाईयों को पता है कि अगर दंगा किया तो सात पीढ़ियां भरपाई करते थक जाएंगी।

‘जन्माष्टमी और दशहरा शांति से होता है’

पिछली सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। त्योहार आते थे, दंगा हो जाता था। जन्माष्टमी, दशहरा जैसे पर्व शांति में धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। सुरक्षा का वातावरण बीजेपी की सरकार ने ही दिया है। नौकरी निकलती थी चाचा और भतीजा झोला लेकर निकलते थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *