Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 26 at 11.33.54 PM2

शिक्षक कर्मचारी 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन के सफलता हेतु समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेशधर दूबे ने कहा कि अपनी मांगो के लिए कर्मचारी शिक्षक उत्साहित और जागरूक हैं।28अक्टूबर को नगरनिगम में दीपावली मेला के कारण जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिकाधिक संख्या में शिक्षक कर्मचारियों को आना है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि गोरखपुर में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कर्मचारी शिक्षकों को एकजुट होकर भारी संख्या में पहुंच कर धरना प्रदर्शन करना होगा।

इस बैठक को संबोधित करते हुए बरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव और दिग्विजय नाथ पाण्डेय ने कहा कि सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराना ही होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए मंच के महासचिव श्रीधर मिश्रा और ने कहा कि नौजवान साथियों और महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में पहुंचना होगा।

इस बैठक की सूचना देते हुए मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया है कि 28अक्टूबर को शिक्षक कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष राजेशधर दूबे,प्रधान महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा,संरक्षक रुपेश कुमार श्रीवास्तव,अश्विनी श्रीवास्तव,श्रीधर मिश्रा,दिग्विजय नाथ पाण्डेय,ज्ञानेश राय,श्यामनारायण सिंह,हरेन्द्र राय,ज्ञानेन्द्र ओझा,तारकेश्वर शाही,विश्वेसर शुक्ला,महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी,शीला पाण्डेय,जय प्रकाश मद्देशिया, अनिरुद्ध तिवारी,प्रभुदयाल सिनहा,रणविजय पाण्डेय,बशिष्ठ तिवारी,योगेन्द्र शर्मा,अनूप कुमार श्रीवास्तव,भारतेंदु यादव आदि अनेक
पदाधिकारी उपस्थित थे।यह बातें
ज्ञानेन्द्र ओझा(उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी)
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच गोरखपुर ने बताई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *