Breaking News

मण्डलायुक्त से शिकायत के बाद भी जारी है निर्माण

सवाल ये है कि, क्या जीडीए का डंडा सिर्फ आम आदमी के लिए है ?

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । पूरे महानगर में कभी महायोजना के नाम पर तो कभी भी वीसी के आदेश के नाम पर हर नए व पुराने निर्माण पर कानून का डंडा चलाने वाले जीडीए के अधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय से महज़ 100 कदम की दूरी और मंडलायुक्त यानी जीडीए के सबसे बड़े अधिकारी के कार्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर बिना मानचित्र के हो रहे अवैध निर्माण पर आंखें बंद कर रखी हैं।

एक सामाजिक संगठन द्वारा शिकायत के बाद जीडीए के अधिकारी मौके पर आए तो जरूर लेकिन उसका असर यह हुआ कि निर्माण कार्य बन्द होने के बजाए तेज हो गया और निर्माण कार्य रात में भी होने लगा।

यही निर्माण किसी आम आदमी द्वारा किया जा रहा होता तो अब तक जीडीए के अधिकारी उसके सर पर सवार हो जाते और मकान सील हो जाने की नौबत आ जाती, फिर मजबूरन एक आम आदमी को प्रशासन के सामने घुटना टेकने पर मजबूर हो जाता।

लेकिन मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए चर्च कंपाउंड सेंट एंड्रयूज़ पर अवैध व्यवसायिक निर्माण के ज़रिए दर्जनों दुकाने बनाई जा रही हैं और सब तरफ खामोशी है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *