Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 9.49.42 PM1

शहीदों के सम्मान में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन एवं सम्मानित किए गए सामाजिक कार्यकर्ता

साहित्यकार समाज को आईना दिखाने का काम करता है-सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। अपने समाज पार्टी के तत्वाधान में राजन सिंह सूर्यवंशी कार्यालय महावीर छपरा गोरखपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया |
कार्यक्रम के संयोजक भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य आपसी सद्भावना को बनाए रखना है साथ ही साथ समाज उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं समाज सेवा के क्षेत्र में उनको सम्मानित करना है और उनका उत्साहवर्धन करना है।
सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डेय राजन सिंह सूर्यवंशी, डॉ रामकृपाल राय, एवं डॉ .एहसान अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का प्रारंभ किया।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय ने किया और कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होता है। जो समाज को आईना दिखाने का काम करता है।कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसका पाठ एकता उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए
मिन्नत गोरखपुरी ने जैसे पढ़ा__
जब मैं बड़ा हुआ तो बापू ने मुझे किसान बना दिया,
मां की बारी आई तो उसने मुझे एक सेना का जवान बना दिया।।
डा एहसान अहमद ने पढ़ा__
मुर्दा इंसानों के बीच जी रहा हूं मैं,
चलती फिरती लाशों के बीच जी रहा हूं मैं।।
डॉक्टर रामकृपाल राय ने पढ़ा__
यही है मेरा हिंदुस्तान..
डॉक्टर अमिताभ पाण्डेय ने पढ़ा_
न जाने कब मुहब्बत में किसी का नाम हो जाए।
जुबां पर नाम रख तेरा कोई बदनाम हो जाए।।
दिव्या मालवीय ने पढ़ा__
खुशनसीबी है हमारी भारत देश में हमने जन्म लिया लाखो वीर शहीद हुए पर आजादी का सुख भोग लिया
श्वेता मिश्रा “शुभी” ने पढ़ा_
आज किया श्रृंगार पुनःवह,और लाल पहनी जोड़ा ,
ली कंधे पर अर्थी अपने, बंधन जग का सब तोड़ा l
साथ ही साथ रूद्र उत्कर्ष शुक्ला, उद्यान आदि ने भी काव्य पाठ किया और श्रोताओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर वर्ल्ड रेकॉर्ड कोरोना वैरियर डॉ .विनय श्रीवास्तव, डॉ. सतीश चंद्र शुक्ल,कृपा शंकर राय हाजी जलालुद्दीन कादरी, गौतम पांडेय, सेराज अहमद अंसारी,जावेद अंसारी, मोहम्मद आकिब अंसारी, पर्यावरणविद डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह,मोहम्मद फुरकान अंसारी आदि को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में सुरेन्द्र सिंह, शैलेंद्र निगम,जुगलकिशोर कसौधन, धर्मप्रकाश सिंह,अतुल सिंह,धर्मेंद्र कुमार, संजय यादव मनोज सिंह, अमरेंद्र सिंह, सर्बदेव शुक्ला श्याम सुंदर गुप्ता लखेन्द्र सिंह बबलू पाण्डेय उमेश सिंह गंगा प्रसाद शुक्ला सम्राट परमेश्वर सिंह सतीश शाही, सचिदानंद ओझा अजय पासवान मोहन मणि त्रिपाठी राम प्रकाश शुक्ला अजय सिंह सुनील सिंह बलवंत सिंह संदीप सिंह योगेश सिंह धर्मेन्द्र निषाद,विशाल सिंह शिवांश त्रिपाठी रजनीश उपाध्याय चंदन सिंह रोशन शर्मा का भी सम्मान किया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *