Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 9.49.32 PM

दशहरा पर्व एवं दुर्गा पूजा को ध्यान मंे रखते हुए महापौर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त के साथ बैठक सम्पन्न।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। महापर्व दशहरा एवं दूर्गा पूजा के अवसर पर सभी मन्दिरों, दूर्गा पूजा पण्डाल एवं जूलूस मार्ग पर पैच मरम्मत कार्य, पथ प्रकाश एवं सफाई व्यवस्था को अतिशीघ्र दुरूस्त कराया जाए। दुर्गा प्रतिमा पण्डाल के आस-पास जल भराव एवं गन्दगी की समस्या का समाधान शीघ्र करायें उक्त बातें महापौर सीताराम जायसवाल ने दशहरा एवं दूर्गा पूजा के दृष्टिगत नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा एवं मा0 पार्षदगण के साथ आयोजित महापौर कार्यालय में बैठक के दौरान कही। उन्होने के कहा कि विसर्जन स्थल पर विसर्जन हेतु गड्ढा खुदवाने के साथ ही मेला मार्ग पर व पण्डाल के पास आवश्यकतानुसार पथ प्रकाश बिन्दु की व्यवस्था सुदृढ़ करायी जाए। उन्होने कहा कि दूर्गा पूजा समिति के कई पदाधिकारियों ने यह अवगत कराया है कि कई प्रमुख पण्डाल के आस-पास जल भराव की व्यवस्था है जिसे प्रतिमा स्थापित होने से पूर्व जलनिकासी करा दिया जाएगा। जगह-जगह बुझे हाईमास्ट लाईट शीघ्र बनाएं जाएंगे।
महापौर ने कहा कि महानगर में जहाॅ भी जलजमाव है, पूर्व में जहाॅ-जहाॅ डीजल पम्प लगाये गये थे आवश्यकतानुसार लगाकर 3-4 दिन के अन्दर जल जमाव का निस्तारण करा दिया जाए साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि जहाॅ-जहाॅ पम्प लगाये गये हैं मानक के अनुसार समयबद्ध तरीके से उन्हे चलाया जाए इसमें यदि लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम स्टोर में निष्प्रयोज्य वाहन एवं स्कै्रप आदि हैं उन्हे अतिशीध्र नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण करते हुए नीलाम कराकर स्टोर की जगह को खाली कराया जाए ताकि नगर निगम के सभी वाहन व्यवस्थित रूप से स्टोर में काम करने के बाद रखे जा सके। स्टोर में ठेला मरम्मत के लिए लगाये गये कर्मियों को प्रतिदिन कम से कम पाॅच ठेला मरम्मत करने हेतु लक्ष्य दिया जाए ताकि सभी खराब ठेला शीघ्र मरम्मत होकर सफाई कार्य हेतु उपयोग किये जा सके। स्टोर में सी0सी0 कैमरा लगाया जाए ।पर्वाे एवं त्यौहारों के मद्देनजर नगर आयुक्त अविनाश सिंह पार्षदों से अपने-अपने वार्डो में सफाई कर्मियों पर कड़ी निगरानी एवं क्रास चेकिंग की बात कहीं। सफाई व्यवस्था को लेकर जनता एवं पार्षदों को सहयोग अपेक्षित बताया।
बैठक में महापौर सीताराम जायसवाल के साथ नगर आयुक्त अविनाश सिंह, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद सर्वश्री अजय राय, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार निषाद, आलोक सिंह ‘‘विशेन‘‘, जितेन्द्र चैधरी ‘‘जीतू‘‘ रणजन्य सिंह ‘‘जूगूनू‘‘, देवेन्द्र कुमार गौड, चन्द्र प्रकाश सिंह ‘‘गोली सिंह‘‘, संतराज शर्मा, रिंकी देवी, पार्षद प्रतिनिधि धमेन्द्र सिंह महापौर के पी0ए0 मु0 आरिफ़ सिद्दीक़ी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *