रिपोर्ट अभिषेक चौबे
गोरखपुर। तहसील सहजनवां के गीडा थाना के अंतर्गत आने वाले पिपरौली बाजार कस्बे में धरमौली मोहल्ले के नीरज सिंह पत्नी शिव शंकर सिंह और निवेदिता सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह दोनों भाइयों के बीच का घर का बंटवारा जो वर्षों से लटका हुआ था उसे गीडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से निपटा दिया गया। बताते चलें कि नीरज सिंह पत्नी शिव शंकर सिंह और उनके बड़े भाई निवेदिता सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह के बीच घर का बटवारा काफी दिनों से विवादित और लंबीत था ।
शिवशंकर सिंह और देवेंद्र सिंह दोनों भाइयों के बिच घर के बंटवारे का यह विवाद पिता रघुवंश मणी कि मृत्यु के बाद से शुरू हुआ था।कोर्ट कचहरी और पुलिस का चक्कर काटते काटते नीरज सिंह पत्नी शिव शंकर सिंह काफी भागदौड़ भी की थी। ग्रामीणों और पाटीदारों से भी काफी उन्होंने कोशिशें की थी की बटवारा निबट जाए पर उन्हें सफलता नहीं मिली ।बीते दिनों एसएसपी की गीडा थाने पर चौपाल लगी जहां उन्होंने एक बार पुनः एसएसपी से बंटवारे के लिए गुहार लगाई।
जिसके परिणाम स्वरूप आज गीडा थाना से महिला कांस्टेबल किरण मल्होत्रा, अनीता गौड़ और कविंद्र यादव घर पहुंचे तथा आसपास के अन्य ग्रामीणों को लेकर के दोनों भाइयों के बीच घर का बटवारा दोनों पक्षों कि सहमति से लिखित रूप से कर दिया ।जिससे दोनों भाइयों की भी चला आ रहा वर्षों से लंबित घर का बटवारा सुलझ गया। इस अवसर पर गवाह मृत्युंजय सिंह ,अमित सिंह, पेड़ा सिंह, उमेश पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।