Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 02 at 12.28.03 AM

एक दिवसीय कार्यशाला हुआ संपन्न

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। विकास भवन सभागार में स्वयं सहायता समूहों की संगोष्ठी एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व अन्य को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, परिवार की आय को कैसे बढ़ाया जाए, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की देखभाल, महिलाओं के द्वारा स्वयं सहायता समूहों का गठन कर परिवार की आय बढ़ाने पर विचार करने संबधित आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह जिला विकास अधिकारी प्रेम नाथ यादव और अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *