Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 02 at 12.27.45 AM

सामुदायिक शौचालय का ताला खुला नही हो गया मानदेय का भुगतान।

समूह की महिला धन का निकासी कर चुकी है ः ग्राम प्रधान

रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तरह तरह का रोजगार देकर उनको आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है इसी क्रम में गांव में बने सामुदायिक शौचालय की भी जिम्मेदारी समूह की महिलाओं को दी गई है। इतना ही नहीं जुलाई माह से उनका वेतन व रख रखाव का पैसा समूह के खाते में चला गया है और महिलायें उस पैसे को निकाल भी चुकी हैं और शौचालय की स्थिति यह है कि उसका अभी तक ताला नहीं खुला है और ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारी जांच भी कर रहे हैं रिपोर्ट क्या दे रहे हैं यह तो वही बतायेंगे। कुछ इसी तरह का मामला विकास खण्ड ब्रह्मपुर के ग्राम बेनीजोत खरहरा का है जहां अभी तक शौचालय अधूरा है ताला नहीं खुला और जुलाई से ही मानदेय व खर्च का भुगतान हो गया है।
ब्रह्मपुर के ग्राम बेनीजोत खरहरा में बाहर से देखने पर सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार है लेकिन अन्दर के हालात क्या है यह तो ताला खुलने के बाद ही पता चल पायेगा वैसे ग्रामीणों का कहना है कि जब से यह बना तबसे ताला नहीं खुला। ग्राम प्रधान सत्यनारायण का कहना है कि पुर्व ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया गया है जो अभी अधूरा है अन्दर काफी काम बाकी है मैं ब्लाक के सम्बन्धित अधिकारी से कई बार कह चुका कोई ध्यान नहीं दे रहा है और नहीं तो समूह की महिलाओं को जुलाई से सितंबर तक तीन महीने का मानदेय व दस हजार रुपये मिल चुका है और नहीं तो आज एडीओ आई एस बी साहब आये थे और देखकर वापस चले गये। मैं इसकी शिकायत अब जिलाधिकारी महोदय से करुंगा। इस सम्बन्ध में एडीओ आईएसबी छोटेलाल यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समय अभी मिटींग चल रहा है काफी समय लगेगा बाद में बात करेगें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *