Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 24 at 9.24.40 PM

हत्या के प्रयास का एक वान्छित अभियुक्त नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशा निर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व पुलिस उपाधीक्षक बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 चौकी प्रभारी गजपुर मय हमराहीयान के चौकी गजपुर थाना हाजा से आज दिनांक 24.09.21 को रवाना होकर बिनावर देखभाल क्षेत्र, पेन्डिग विवेचना तलाश वांछित अभियुक्त धरपकड़ एंव दबिश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 353/2021 धारा 307 भादवि मे मामुर होकर गजपुर कस्बे मे था कि जरिये मुखबिर खास सुचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त का अभियुक्त रवि सियर तिराहे पर खड़ा है तथा टैम्पू का इन्तजार कर रहा है तथा कही जाने के फिराक में है यदि आप जल्दी करे तो पकड़ा जा सकता है, इस सूचना पर विश्वास कर मै उ0नि0 मय हमराहियान के तत्काल मय मुखबिर खास के सियर तिराहे पर पहुचा तो तो देखा कि एक लड़का खड़ा है । मुखबिर ने उस व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुये बताया कि यही वह अभियुक्त है जिनको आप तलाश कर रहे है बताकर हट बढ़ गया । हम पुलिस वाले उस ब्यक्ति के तरफ बढे तो हड़बड़ा कर भागना चाहा तभी दबिश देकर हिकमत अमली से तिराहे पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम रवि चौधरी पुत्र स्व0 उमाशंकर चौधरी निवासी गजपुर थाना गगहा जनपद गोरखपुर उम्र 21 बताया अभियुक्त रवि चौधरी को मु0अ0सं0 353/21 धारा 307 आईपीसी0 का वान्छित अभियुक्त बताते हुए समय करीब 11.30 बजे बाजाफ्ता बाकायदा गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में अलग से मु0अ0सं0 354/2021 धारा 4/25 आर्म्स पंजीकृत किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *