Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 24 at 9.22.54 PM

दो मासूमों की ज़िन्दगी में फरिश्ता बन कर आये पवन सिंह

जन्म देने के कुछ वर्ष बाद माँ दोनों मासूमो को छोड़ कर कही चली गयी कुछ दिन बाद पिता का साया भी सर से उठ गया

पवन सिंह ने दोनों मासूमो को तत्काल एक लाख रुपये की नगद धनराशि देकर मदद की आगे भी मदद जारी रखने का भरोसा दिया

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गरीबों जरुरतमंदो असहायों की मदद करने वाले सपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी पवन सिंह वैसे तो हमेसा ही किसी न किसी की मदद करते रहते है लेकिन इस बार उन्होंने फिर साबित कर दिया कि पवन सिंह ही उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गरीबो के मसीहा है इस बार उन्होंने वो कर दिया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नही थी उनकी इस दरियादिली से आज लोग उनको सलाम कर रहे है देवरिया जिले के बरहज विधानसभा के नौपुर गाँव मे दो ऐसे मासूम बच्चे है जिनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। जन्म देने के कुछ वर्ष बाद माँ अपने दोनों बच्चों को छोड़ कर कही चली गयी पिता ने दोनों बच्चों को माँ का प्यार देकर पाला पोसा लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था दोनों बच्चों ने अभी होश भी नही सम्भाला था की मासूमो के सर से पिता का साया हमेसा के लिए उठ गया दोनों मासूमो की जिन्दगी पड़ोसियों के रहमोकरम पर कट रही थी दोनों मासूम बच्चों की हालत देख कर हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था जिससे जो हो पाता उन बच्चों की मदद करता अनाथ बच्चों को देखकर क्रूर नियति पर गाँव के लोग भगवान को कोश रहे थे सुंदरम और सोनी को जन्म देने के कुछ वर्ष बाद माँ अचानक घर से लापता हो गयी गरीबी और बीमारी से परेशान दोनों बच्चों के पिता इष्टदेव अपने दोनों बच्चों की किसी तरह परवरिश कर कर रहे थे लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था 5 अगस्त को 40 वर्ष की उम्र में इष्टदेव का निधन हो गया दोनों मासूम बच्चे सुंदरम 12 वर्ष और सोनी 10 वर्ष पिता का साया दोनों के सर से उठ गया गरीबी का आलम ये था कि पड़ोसियों ने चंदा लगा कर अंतिम संस्कार किया। दोनों मासूम बच्चों की परवरिश अब ईश्वर के भरोसे है सरकार का कोई भी अधिकारी इन बच्चों की सुध लेने के लिए नही पहुचा न ही स्थानीय विधायक न ही सांसद ये खबर जैसे ही सपा नेता और वरिष्ठ समाजसेवी पवन सिंह को मिली उनसे रहा नही गया वो लखनऊ से चल कर देवरिया पहुच गए उन दोनों मासूमों से मुलाकात किया दोनों को प्यार दुलार किया पवन सिंह ने तत्काल एक लाख रुपये की नगद धनराशि दोनों बच्चों को दिया और आगे भी मदद का जारी रखने का भरोसा दिया पवन सिंह की इस दरियादिली की चर्चा चारो ओर हो रही है पवन सिंह एक ऐसे युवा नेता और समाजसेवी है जिनको किसी गरीब असहाय का दर्द नही देखा जाता है वो उसकी मदद करने के लिए फौरन दौड़ पड़ते है यही वजह है कि उनकी इस दरियादिली को देख कर लोग पवन सिंह को सलाम कर रहे है। लोगो का कहना है कि पवन सिंह ही रियल हीरो है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *