Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 19 at 9.09.31 PM

अतिवृष्टि से प्रभावित हुए परिवारों को क्षेत्रीय विधायक ने बांटे राशन किट

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

19/09/2021 मवई अयोध्या – विधान सभा रूदौली क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश व तेज हवाओं ने रुदौली तहसील क्षेत्र के लगभग सभी गांवो में जल भराव से काफी संख्या में कच्चे मकान गिर गए।शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद अतिवृष्टि से हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को विधायक राम चंद्र यादव व ज़िलाधिकारी अनुज झा ने रूदौली तहसील में राशन किट के वितरण का शुभारंभ किया।

इस मौके पर ग्राम लोहटी सरैया निवासी पायल पत्नी राम उजागिर,ज्ञान मती पत्नी इन्द्र पाल,धनेश पुत्र शिव दत्त,गीता पत्नी राम कृपाल,मगरी पत्नी पटेसर,मोल्हे पुत्र भगौती प्रसाद,ग्राम अल्हवाना निवासी श्रीपाल पुत्र राम आसरे,सीता राम पुत्र मोहन,सुंदर लाल पुत्र राम आसरे आदि को राशन किट का वितरण किया।विधायक राम चन्द्र यादव ने बताया सभी प्रभावित परिवारों को राशन किट के साथ साथ शासन से मिलने वाली हर मुमकिन सहायता भी दिलाई जाएगी।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि जिन परिवारों के घर अतिवृष्टि से गिर गए है उनके खाने के सामान भी उसी में दब गए है उन्हें चिन्हित कराकर राशन किट का वितरण कराया गया है।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय,उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *