Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 16 at 11.37.47 PM

पहले दिन स्नातक में 391 अभ्यर्थियों ने कराया प्रवेश

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में बीए, बीएससी बॉयो, बीएससी मैथ और बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का आयोजन बृहस्पतिवार को दीक्षा भवन में किया गया । पहले दिन स्नातक के चारों विषयों में 391 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। शुक्रवार को भी इसी कट ऑफ पर बीए, बीएससी बॉयो और बीएससी मैथ के साथ बीकॉम में प्रवेश होंगे। काउंसलिंग की शुरूआत घोषित समय के मुताबिक दीक्षा भवन में शुरू हुई। दस्तावेजों के सत्यापन की बाधा को पार करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के मुताबिक विषय का एलाटमेंट करने के साथ ही चालान का फॉर्म मुहैया कराया गया। पहले दिन बीए में 235 अभ्यर्थियों, बीएससी मैथ में 54 और बीएससी बॉयो में 20 और बीकॉम में 82 अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। काउंसिलिंग के दौरान किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ साथ पुलिस बल भी दीक्षा भवन पर मुस्तैद नजर आया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *