Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 14 at 14.04.34

अखंड भारत- 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष

 

 

लाहौर से हिन्दुकुश तक आजादी का पर्व मनायेंगे ।
दिन दूर नहीं जब भारत को हम पुनः अखंड बनायेंगे ॥
लूटा था जिसको दुश्मन ने,घर के गद्दारों के कारण ।
उस मात्रभूमि को दुश्मन के चंगुल से हम छुड़वायेंगे ॥
1876 में अफगानिस्तान था अलग हुआ ।
अफगानों के चंगुल से फिर हम पुनः मुक्ति दिलवायेंगे ॥
1914 में तिब्बत कब्जाया हमसे चीन ने था ।
चीनी चालों को उन्हीं की भाषा में हम समझायेंगे ॥
1947 में जब भारत के टुकड़े हुए थे दो ।
उन टुकड़ों को फिर जोड़ के हम भारत में ही मिलवायेंगे ॥
नेहरु की गलती के कारण 48 में कश्मीर गया ।
उस पीओके की धरती को फिर से वापस हम लायेंगे ॥
जिसे कहते थे हम ब्रह्मदेश,वो बर्मा हुआ फिर मयन्मार ।
बौद्धों के कब्जे छुडवाकर भारत में उसे मिलायेंगे ॥
1962 में चीनियों ने भूमि हमारी की कब्ज़ा ।
उस मात्रभूमि के लिए भी हम बाजी प्राणों की लगायेंगे ॥
वो समय नहीं है दूर अब,सत्ता में बैठे मोदी जी ।
नेहरु इंदिरा की गलती को,अब ठीक करेंगे मोदी जी ॥
जब भारत होगा फिर अखंड,तब असली होगा रामराज्य ।
तब फिर से सोने की चिड़िया भारत को हम कहलायेंगे ॥
तब रामलला भी होंगे खुश घर-घर में होगी दीवाली ।
जब हिंगलाज माता को हम,जाकर के शीश नवायेंगे ॥
होगी असली आज़ादी तब, फहरे तिरंगा लाहौर में जब ।
जब हिन्दुकुश पर्वत पर भी,हम अपनी सेना बिठायेंगे ॥
अब आ चुका इन सपनों के,पूरा होने का सही समय ।
जब असली आज़ादी को हम,अखंड भारत में मनायेंगे ॥
लेखक- पं.अनुराग मिश्र “अनु”
आध्यात्मिक लेखक व कवि

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *