ग्रामीणों की शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख से मिले प्रधान
रामसनेहीघाट : दरियाबाद ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख से मिलकर आलियाबाद क्षेत्र की मार्गों को सही करवाए जाने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने शासन को पत्र लिख मार्ग सही करवाएं जाने का विश्वास दिलवाया। अलियाबाद से चमरौली व नबाबगंज मार्ग से जीतपुरवा जाने वाला मार्ग जर्जर हो चुका है।
लोगों ने बताया आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो जाती है। ग्रामीणों की शिकायत पर आज ग्राम प्रधानों का एक दल दरियाबाद ब्लॉक प्रमुख देवानंद पांडे से मिला। प्रधानों का प्रतिनिधित्व कर रहे ग्राम प्रधान इमिलिहा देशराज वर्मा ने प्रमुख को मार्गों की स्थिति से अवगत करवाया और सही करवाने की मांग की गई। ब्लॉक प्रमुख ने प्रधानों को विश्वास दिलवाया कि शासन को पत्र लिख मार्गों को दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान गुलचप्पा अल्लू, प्रधान अलियाबाद एहत्साम उल हक, प्रधान बेलहरी योगेंद्र वर्मा, गजेंद्र ¨सह, सुरेंद्र मिश्रा, अनुज शुक्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Tags बिहार
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …