Breaking News

सेंट जोसफ विद्यालय सिसवा बाजार के विद्यार्थियों ने हाई स्कूल में भी लहराया सफलता का परचम

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
यह सत्य ही कहा गया है कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है और उचित परिवेश तथा समयानुसार यह उभर कर सामने आ ही जाती है इसी संदर्भ में आज सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा बाजार में कक्षा 10 के घोषित परिणाम में 23 विद्यार्थियों ने 90% से लेकर 98.2% अंक पाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के मान सम्मान को बढ़ाया।

बताते चलें कि आज दिनांक 3 अगस्त 2021 के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में पायल जायसवाल 98.2% अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही वही आराध्या गुप्ता 97.6% अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही जबकि सत्यम मद्धेशिया 96.6% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहेl शानदार प्रदर्शन के इसी क्रम में प्रिया रौनियार 96.2%, साक्षी दुबे 95.6% ,शिखा गुप्ता 95.6% ,सपना कुमारी कुशवाहा 95.4%,अनुष्का अग्रवाल 94.8% ,विनायक तिवारी 94.8%, हर्षित कुमार 94.4%, अविनाश पांडे 94.2% ,अभिज्ञान जायसवाल 94% ,जागृति शर्मा 92.6% ,किशन मिश्र 92.6%, युवराज सिंह 92.2%, अदिति केसरी 92%, आलोक चौबे 91.8%, मोहम्मद अंसारी 91.6% ,आलोक कुमार जायसवाल 90.6%, अंकुर यादव 90.2%, आयुष यादव 90.2%, परी यादव 90.2%, अनूप पांडे 90%, अभिषेक वर्मा 89.8%, मुकुल पांडे 89.6%, आस्था गुप्ता 89.4% ,अतुल शर्मा 89.2% ,हर्ष सिंघानिया 89.2%, अनन्या केडिया 89% ,सिराज अहमद 89%, शिवम मद्धेशिया 89%, मोहम्मद अतीक खान 88.8% ,निखिल कुमार 88.6%, अभय सिंह 88.2%, अनुष्का जायसवाल 87.8% ,पीयूष कुमार गुप्ता 87.6%, उज्जवल मिश्रा 87% ,समीर त्रिपाठी 86.6% ,प्रतीक कुमार 86% अंक पाकर विद्यालय के मान सम्मान को बढ़ाया है खुशी के इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विंसी जोसेफ ने सभी विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी है तथा भविष्य में उन्हें इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा दी है ताकि यह बच्चे आगे चलकर इस विद्यालय का ही नहीं बल्कि इस देश का भी नाम रोशन करें विद्यालय के प्रधानाचार्य ओए जोसेफ ने बच्चों के इस उत्कृष्ट परिणाम को देखते हुए कहां है कि प्रतिभा एक ऐसी गुणवत्ता है जो समय आने पर उचित परिवेश में उजागर होती है। खुशी के इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह ,अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र, ऑफिस इंचार्ज भुनेश्वर मिश्र ,अनिल पांडे, अजय वर्मा, पुंडरीक गुप्ता, सतीश त्रिपाठी, धनंजय मिश्र ,मुन्ना पांडे ,अजीत बारीक ,गंगा दुबे, उपेंद्र पांडे, मनीष श्रीवास्तव, प्रेम सागर चौबे, राधेश्याम, प्रह्लाद प्रसाद, भुवाल गुप्ता, अनूप रौनियार ,ओम प्रकाश वर्मा वीरेंद्र त्रिपाठी ,संजीव कुमार, संजय गुप्ता , अशोक पांडे अशोक प्रजापति, नीरज मद्धेशिया व बेचई प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य गण मान्य लोग भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *