Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 31 at 12.20.38 AM

क्विड कार और गैस ढोने वाली ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत

गहिरा चौराहे के पास ट्रक ने क्विड कार को चलते समय पीछे से मारा टक्कर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बिहार राज्य के रहने वाले अनिल कुमार साह पुत्र सुभाष शाह, निवासी सरकारी बंगरा गांव अपनी पत्नी का ईलाज गोरखपुर कराने आ रहे थे कि अचानक क्विड कार को झंगहा थाना के गहिरा चौराहे के पास आज सुबह लगभग साढ़े नौ या 10 बजे के बीच गैस ढोने वाली ट्रक ने पीछे से मारी जबरदस्त टक्कर । टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि सीधी चलती हुई कार मुड़कर रोड के किनारे बने डीवॉइडर की तरफ सीधी होकर खड़ी हो गई। क्विड कार में कई लोग सवार थे हालांकि कि एक महिला के हाथ मे कंधे के पास अंदरूनी चोटे आयी। जिस तरह से घटना हुई हुई है किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नही किया जा सकता। लेकिन इस दुर्घटना में सभी लोग सुरक्षित है। लेकिन गाड़ी में बैठे लोग कुछ देर के लिये सदमे में आ गए थे।सूचना पाकर डायल 112 नंबर की गाड़ी मौके पर पहुँचकर उचित कानूनी कार्यवाही किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *