नीलगायो के आतंक से किसान परेशान
मझौलिया-प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में नीलगाय का आतंक बढ़ गया है।नतीजतन किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे अधिक क्षति गन्ना फसल और धान के बिचड़ा का है।नीलगाय झुण्ड के झुण्ड इन खेतो की फसलों को नष्ट कर रहे है।इनके आतंकसे बचने के लिए लोग आतिशबाजी का सहारा ले रहे है परंतु वह भी बेकार साबित हो रहा हैं।उत्तरी क्षेत्र के रतन माला, पटबंदी, सरिसवा बाजार,बघम्बर पुर, हरपुर गढ़वा भोगाड़ी, सेमरा मदरसा, बथना और डुमरी में खेतों में चर रहे झुण्ड के झुण्ड नीलगाय को सहज ही देखा जा सकता है।प्रशासन की और से इसकी रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई नही हो रही है।धान का बिचड़ा, मक्का और गन्ना फसल की सर्वाधिक नुकसान है। पिछले दिनों सेमरा सिरकहिया के एक सरेह में बकरी चरा रहे एक किशोर के पैरों से लगकर एक बम बलाष्ट किया।किशोर उस धमाका से बुरी तरह घायल हो गया।किसी किसान ने नीलगाय से बचावके लिये बम छुपाया था।
रिपोर्ट विजय कुमार शर्मा ibn24x7news बिहार
Tags बिहार
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …