Breaking News

गोरखपुर – सीएम सिटी में पहली बारिश के साथ ही आया भ्रष्टाचार का सैलाब

प्रणव तिवारी IBN24x7
उपसम्पादक

सीएम योगी और पीएम मोदी की आमद से पहले शहर बरसात के पानी में डूब गया।
शहर के बाहरी इलाकों के साथ ही व्यापारिक स्थल साहबगंज मंडी, गीताप्रेस रोड, घंटाघर, घोष कंपनी, रेती रोड, कोतवाली रोड, नखास समेत अन्य इलाक़े पूरी तरह से पानी में डूब गए और यहां दुकानों व गोदामों में पानी भर जाने के कारण तमाम व्यवसाइयों को लाखों का नुकसान सहना पड़ा।
सफाई के नाम पर लाखों करोड़ों खर्च करने वाले नगर निगम का नाले नालियों की तल्ली झार सफाई का दावा हवा-हवाई साबित हुआ।
यहां तक कि इस जलजमाव से जिलाधिकारी कार्यालय से लगायत जिला अस्पताल समेत तमाम सरकारी आवास व कार्यालय जलमग्न नज़र आ रहे हैं।
कुल मिलाकर जिम्मेदार अधिकारियों की अदूरदर्शिता से योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जलजमाव मुक्त शहर के उम्मीदों भरे नारे ने मौसम की इस पहली बरसात डूबकर दम तोड़ दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *