Breaking News

RPIC विद्यालय में 620 लोगों को लगा वैक्सीन

सिसवा बाजार के विद्यालय में हुए वैक्सीनेशन कार्यक्रम मे 620 लोगो को आज वैक्सीन लगवाया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, Additional SP निवेश कटियार, SDM प्रमोद कुमार, अपर SDM अवनीश कुमार, प्रेस क्लब महराजगंज अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ईश्वर चंद विद्यासागर और उनकी टीम तथा पहल संस्था के अध्यक्ष पंडित अवधेष चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

इस आयोजन में लगभग 200 की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय से लोगो ने हिस्सा लिया । यह आयोजन RPIC स्कूल के तत्वाधान में कराया गया । आपको बताते चलें कि आयोजन में पहले टोकन नंबर प्रदान किये गए जिसमे प्रातः 11 बजे ही 400 टोकन निकल गए थे लेकिन अंत तक 620 लोगो ने वाक्सिनेसन करवायाl सुचारू रूप से यह आयोजन क्रमांक संख्या के अनुसार बोलकर करवाया गया । आयोजन में मुफ्त मास्क वितरण एवं मुफ्त कोरोना जांच की भी व्यवस्था की गई थी । सीडीओ सोगरवाल जी ने आयोजक विद्यालय की तारीफ़ की तथा बताया कि अब लोगो मे वैक्सीनेशन लेकर भ्रम मिट रहा है तथा लोग इसकी महत्ता पर ध्यान दे रहे है । कटियार जी द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो की उपस्थिति पर खुशी भी जाहिर किया गया । आयोजन का संचालन करते हुए डॉ पंकज तिवारी द्वारा पुराने कार्यो का भी विवरण दिया गया तथा साथ ही साथ यह आस्वाशन भी दिया गया कि आगे आने वाले समय मे अपने भाइयों नीरज तिवारी एवं धीरज तिवारी के साथ इस तरह के सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेते रहेंगे । आयोजन में अवधेष चौबे जी को पहल संस्था के उत्कृष्ट कार्यो के हेतु सम्मानित भी किया गया । आयोजन में अल्पसंख्यक समाज की तरफ से मदरसा अरबिया अताउर्र रसूल के शिक्षक मौलाना मैनुद्दीन मिस्बाही व मास्टर इशहाक अली ने भी अपने विचारों को रखते हुए अल्पसंख्यक समाज के रूझान की तारीफ़ की । उपरोक्त आयोजन में उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर किया कि अच्छे व्यवस्थित तरीके से इस टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया गया । इस आयोजन में विद्यालय के अध्यापक, स्वास्थ्य विभाग की टीम व कुछ विद्यार्थियों की विशेष भूमिका रही। आयोजन की समाप्ति पर डॉ पंकज तिवारी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *