Breaking News

महापौर की अध्यक्षता में नगर आयुक्त ने ब्यापारियों के साथ कि बैठक।

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज नगर निगम गोरखपुर में महापौर सीताराम जायसवाल जी की अध्यक्षता में नगर आयुक्त ने व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक किया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश में गोलघर के सौंदर्यीकरण के लिए व्यापारियों से चर्चा की गई।

बैठक में महापौर जी ने गोलघर के सारे दुकानों, बोर्ड , शटर पहले से निर्धारित ३ रंगों में पेंट कराने में आ रही बाधाओं के बारे में चर्चा भी हुई और इसको जल्द से जल्द सम्पन्न करवाने के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील की।

स्वक्षता, सफाई और अन्य मुद्दों पे भी बात हुई, व्यापारियों ने कहा कि बाजार में महिलाओं के पिंक टॉयलेट होनी चाहिए, जिसपे नगर आयुक्त ने कहा कि जल्दी ही महिलाओं के लिए डीलक्स पिंक टॉयलेट लगवाया जाएगा जिसमें महिलाओं के लिए बच्चों को फीड करवाने के साथ साथ , बच्चों के लिए pramp की भी व्यवस्था होगी।

शनिवार और रविवार को एक वृहद सफाई अभियान गोलघर में चलाया जाएगा , जिसमे १०० सफाई कर्मी लगाए जाएंगे।
बैठक में उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद अजय सिंह, मनोनित पार्षद मदन अग्रहरि,व्यापारियों में गोलघर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राम मोहन अग्रवाल, गोरखपुर उद्योग व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल, रविन्द्र मौर्य, विनय कुमार सिंह, अतुल मल्होत्रा, सुरेश वलानी, समीर राय, निजामुल हक, पवन जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *