Breaking News

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों व भविष्य के लिए विकसित नए उत्पादों को भी देखा

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को मथुरा रोड स्थित एस्कार्ट लिमिटेड कंपनी के आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलेपमेंट) केंद्र का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के साथ एस्कार्ट कंपनी द्वारा भविष्य के लिए विकसित किए जा रहे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टरों पर विकसित की जा रही नई तकनीक को भी देखा | इस दौरान उन्होंने आरएंडडी केंद्र का दौरा करते हुए कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों व ट्रैक्टरों का है |

उन्होंने कहा कि यह उत्पाद भविष्य की आवश्यकता हैं और इन्हें इको फ्रेंडली प्लेटफार्म पर तैयार किए गए हैं | उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ग्रीन एग्रीकल्चर को विकसित करने में एक नई क्रांति लेकर आएंगे | उस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एस्कार्ट कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा के साथ भविष्य में भारतीय खेती व तकनीक को लेकर भी चर्चा की | उन्होंने आरएंडडी प्लांट में भविष्य में आधुनिक खेती के लिए तैयार किए जा रही अलग-अलग तकनीकों की जानकारी भी ली |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *