Breaking News

सेक्टर-3 व सेक्टर-8 को जोड़ने वाला 6 लेन पुल का किया गया उद्घाटन

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:बल्लबगढ,केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जल संसाधन विभाग(सिंचाई विभाग)की ओर से निर्मित किए जाने वाले 6 मार्गीय पुल का स्थानीय सेक्टर-3 व 8 के चौक पर शिलान्यास कर विधिवत पुल निर्माण शुरू किया | यह पुल 6 करोड़ 85 लाख रुपये की धनराशि की लागत से अगले 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा | इसके बनने से बल्लभगढ़ और फरीदाबाद दोनो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगा | केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी | प्रदेश और केन्द्र सरकार विकास कार्यों में जनता उपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगी |

भाजपा सरकार के पिछले 7 साल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो की कायाकल्प हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में की जा रही है | उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ एक स्मार्ट शहर बन गया है | इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जमकर विकास कार्य चल रहे है | उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास कार्यों के लिए आभार जताया | कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है | सड़कों,बिजली के खम्भों,तारों,लाईटों,पेयजल सप्लाई की लाईनें,सिवरेज व्यवस्था,मीठे पानी के ट्यूबैल लगाने,गलीयों के निर्माण कार्यों सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं के चहुमुंखी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है |

 

विकास कार्यों का शिल्यान्यास करके निर्धारित समय पर उसे पूरा करवाकर उद्धाटन कर जनता को अर्पित किए जा रहे हैं | उन्होंने कहा कि जल्द ही बल्लभगढ़ वासियों को विकास की बड़ी सौगात भी मिलेगी | इस अवसर पर फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता ने भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित बल्लभगढ़ के सभी नागरिकों और फरीदाबाद के लोगों को बधाई दी है | उन्होंने कहा कि कि इस पुल के बनने से दोनों विधानसभा के लोगों को लाभ मिलेगा,इससे पहले भी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने गुडगांव कैनाल पर दो पुलों का निर्माण करवाया है | दोनो पुल पहले से ही चालू करा दिए है, ताकि इस पुल के निर्माण के समय लोगो को बल्लबगढ से फरीदाबाद सेक्टरों में जाने के लिए परेशानी न आये |

 

इसके उपरांत हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के मोहना रोड यादव डेरी के निकट से पौधारोपण अभियान की शुरुआत भी की | फरीदाबाद के वन विभाग द्वारा पीपल,बरगद व पिलकल के छायादार पौधे लगाने के लिए लाए गए | परिवहन मंत्री के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक एक पौधा लगाकर उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी ली | इस मौके पर जिला फॉरेस्ट ऑफिसर राजकुमार व ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफीसर हेमराज,सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के बत्रा,कार्यकारी अभिन्यता वी एस रावत,सबडिवीजन अभियंता अरविंद शर्मा व अंकित शर्मा, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद दीपक चौधरी,पार्षद हरप्रसाद गोड़,पार्षद दीपक यादव,पूर्ण शर्मा, कैलाश वशिष्ठ, संजीव बैंसला,योगेश शर्मा,राकेश गुर्जर,पारस जैन,जगत भूरा,लखन बैनीवाल,प्रेम,संगीता नेगी,सुषमा यादव,बिल्लू,राजेन्द्र शर्मा,
गजेंद्र वैष्णव,मुकेश यादव,
कौशल शर्मा,चंद्रसेन,लोकेश शर्मा के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *