Breaking News

पीड़िता के पिता ने लगाया पुलिस पर आरोप

कोठीभार क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले एक 13 वर्षीया नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर तहरीर बदलकर छेड़खानी का केस दर्ज करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने यह आरोप लगाया।

पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी 13 वर्षीया पुत्री 23 जून की शाम करीब 6 बजे गांव से सिवान अपने खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इसी बीच गांव का ही आरोपी युवक उसकी बेटी का हाथ पकड़ने लगा। जब बालिका ने विरोध किया तो युवक ने उसका मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह बालिका अपने घर पहुंची और पूरा मामला परिजनों को बताया। परिजन जब बालिका को लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उल्टा आरोपी के परिजन गालीगलौज और धमकी देने लगे। पीड़िता के पिता ने तहरीर बदलकर मामला दबाने का आरोप लगाया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह का कहना है कि तहरीर बदलने का आरोप लगत है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर ही आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *