Breaking News

कोरोना की भेंट चढा़ लक्कड़ शाह दरगाह पर होने वाला सालाना ज्येष्ठ मेला

Ibn news रिपोर्ट

मिहीपुरवा/मुर्तिहा – हिन्दू-मुस्लिम एकता एवं गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक दरगाह हजरत सैयद हाशिम अली शाह उर्फ लक्कड़ शाह रह० अलैह की मजार पर 11 जून को आयोजित होने वाले सालाना ज्येष्ठ मेले को दरगाह कमेटी ने देश में चल रहे लाकडाउन के चलते स्थगित कर सिर्फ धार्मिक रीतिरिवाजों एवं परम्पराओं की रस्म अदायगी की | यूपी सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित दरगाह प्रबन्ध समिति द्वारा लाकडाउन को लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सालाना ज्येष्ठ मेले को स्थगित कर मात्र यह परम्परा निभायी गयी | कमेटी के सदर रईस अहमद ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु लाकडाउन के चलते कमेटी लगातार प्रयास कर रही है | कमेटी के सदर रईस अहमद सेक्रेट्री इसरार अहमद इदरीसी नायब सदर शमशेर राना एवं जकी अहमद खजांची सद्दाम हुसैन मेम्बर शब्बीर अली लियाकत खाँ सईद खाँ चुन्ना अंसारी अनवारुल हसन राहत अली ने रस्म अदायगी की औपचारिकताएं सम्पन्न करायी |
कमेटी के सेक्रेट्री इसरार अहमद इदरीसी ने बताया कि हजरत सैयद हाशिम अली शाह उर्फ लक्कड़ शाह की दरगाह पर आयोजित होने वाले इस सालाना जेठ मेले में आज के दिन देश विदेश के लाखों जायरीनों से पूरा जंगल भर जाता था लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रसार से बचाव हेतु दरगाह इंतेजामिया कमेटी द्वारा सालाना ज्येष्ठ मेले को स्थगित करने के फैसले की वजह से जायरीनों के न आने से काफी राहत मिली क्योंकि पूर्व घोषित तिथि के अनुसार 11 जून को आयोजित होने वाले इस सालाना ज्येष्ठ मेले को यदि स्थगित न किया जाता तो जायरीनों के आ जाने पर स्थिति को संभाल पाना असम्भव हो जाता क्योंकि विश्व प्रसिद्ध इस सालाना ज्येष्ठ मेले में लाखों की संख्या में जायरीन हाजिरी देने आते हैं । कोविड-19 के हालात के मद्देनजर सालाना ज्येष्ठ मेले को स्थगित कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक धार्मिक रीतिरिवाज एवं परम्पराओं की औपचारिकता की रस्म अदायगी की गयी । इससे पहले कमेटी ने लाकडाउन के मद्देनजर सालाना मेला स्थगित करते हुए जायरीनों से दरगाह पर न आने की भी अपील की थी जिस वजह से दरगाह पर जायरीन बिल्कुल भी नहीं पहुंचे | सालाना ज्येष्ठ मेले की धार्मिक रीतिरिवाज एवं परम्पराओं की औपचारिकता की रस्म अदायगी के इस मौके पर देश मे कोरोना वायरस से बचाव और मुल्क के सलामती एवं हिफाजत की दुआ भी की गयी |
सालाना ज्येष्ठ मेले की धार्मिक रीतिरिवाज एवं परम्पराओं की रस्म अदायगी के इस मौके पर कमेटी के सदर रईस अहमद, सेक्रेट्री इसरार अहमद इदरीसी, खजांची सद्दाम हुसैन मेम्बर शब्बीर अली लियाकत खाँ सईद खाँ चुन्ना अंसारी अनवारुल हसन राहत अली मौजूद रहे |
यह जानकारी यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा नामित कमेटी के सेक्रेट्री इसरार अहमद इदरीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी |

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *