Breaking News

महापौर को बहाल करने को लेकर किया धरना प्रदर्शन

 

रिपोर्ट प्रमोद कुमार गर्ग IBN NEWS बिगोद राजस्थान

मांडलगढ़:- प्रदेश व जिला संग़ठन के निर्देनुसार नगर पालिका के अध्यक्ष व पार्षदो के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली एवम विद्यायक गोपाल खण्डेलवाल के नेतृत्व में नगर पालिका के बाहर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने काली पटी बांधकर गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया ।

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि जयपुर ग्रेटर नगर की महापौर सौम्य गुर्जर को अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस सरकार ने निलम्बित कर दिया।भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महापौर सौम्य गुर्जर को बहाल करने की मांग करता हैं साथ ही विधायक गोपाल खण्डेलवाल ने कहा कि कोंग्रेस सरकार भाजपा जनप्रतिनिधियों पर कुठाराघात कर रही है जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली,विधायक गोपाल खण्डेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, जिला मंत्री अनिल पारीक,नगर मण्डल अध्यक्ष जमना लाल सेन,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हरि लाल जाट,महुआ मण्डल अध्यक्ष सांवरमल रेबारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर गट्टानी,नगर मण्डल महामंत्री अशोक जीनगर,राकेश ओस्तवाल,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष चांदमल नायक,वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह मारू, गोवर्धन सिंह सिसोदिया, मण्डल उपाध्यक्ष मनोज आंचलिया,पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन ब्रह्मभट्ट, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर लड्ढा,मण्डल कोषाध्यक्ष ,जीवन असावा,पार्षद ईश्वर चावरिया,बहादुर सिंह राठौड़,आलोक कैलानी,सुन्दर ब्रह्मभट्ट, भंवर रेगर,भेरू लाल माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *