Breaking News

भाजपा विधायक सांसद द्वारा नवनियुक्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों पर जबरन बनाया जा रहा दबाव।

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली- भाजपा सांसद विधायकों द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जिला पंचायत सदस्यों को अनिवार्य रूप से दबाव बनाने की शिकायत लेकर आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी महोदय और एसएसपी महोदय से मिला प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को यथा स्थिति से अवगत कराते हुए बताया की सत्ता पक्ष के सांसद विधायक समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपना प्रमाण पत्र उनके पास जमा कराने के लिए दबाव बना रहे हैं

और ना जमा कराने की स्थिति में फर्जी मुकदमे लिखवाने की धमकी दे रहे हैं जिससे सभी सदस्य गण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी महोदय ने ज्ञापन देखकर प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी चुनाव पूर्णता निष्पक्ष रुप से कराए जाएंगे इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अगम मौर्य महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी पूर्व मंत्री अताउर रहमान पूर्व विधायक विजयपाल सिंह जिला महासचिव सत्येंद्र यादव महानगर महासचिव गौरव सक्सेना जिला कोषाध्यक्ष रविंदर यादव मौजूद रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *