Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत नवनियुक्त ईओ रतन कुमार पाण्डेय ने पदभार संभाला

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी -तीन महीने से खाली पड़ी कस्बे की नगर पंचायत मे नवनियुक्ति पद पर अधिशासी अधिकारी पद पर रतन कुमार पाण्डेय ने पदभार संभाल लिया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे कस्बे की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करते हुए कोशिश करेंगे कि कस्बे में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ स्ट्रीट लाईट, व स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति जैसी सुविधाएं कस्बे वासियों को उपलब्ध करवा सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भी रहेगा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कस्बे वासियों के लिए सुखद वातावरण तैयार किया जा सके।इस मौके पर चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य सभासद संजीव सिंह सुधीर पोरवाल जगदीश शर्मा सहित अन्य स्टाफ ने माला पहनाकर स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *