Breaking News

आज़ाद नगर चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ अलविदा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने मे रहे मुस्तैद।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देशानुसार थाना रामगढ़ताल में आने बड़गो,गेहूवासागर में आजाद नगर चौकी इंचार्ज विनोद सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिदों में अलविदा (जुमा) की नमाज़ को सकुशल संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका निभाई। शासन और प्रशासन के गाइड लाइन पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई।अलविदा की नमाज के वक़्त पुलिस टीम के साथ आजादनगर चौकी इंचार्ज नमाज सकुशल संपन्न कराने में मस्जिदों के इमामो एवं मुतवल्लियों का कोविड -19 गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज पढ़ी गई। अलविदा की नमाज के दौरान थाना रामगढ़ताल के आजादनगर चौकी इंचार्ज विनोद सिंह ,एसआईं अजय राय,कांस्टेबल सोनू कुमार,कांस्टेबल अस्वनि यादव,कांस्टेबल बबलू कुमार साथ में मस्जिद इमाम, समाजसेवी, संभ्रांत नागरिक आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *