Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी क्राइम ने विभिन्न बूथों का लगातार कर रहे हैं भ्रमण।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

एसपी क्राइम ने किया बूथों का निरीक्षण

गोरखपुर। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं । एसपी क्राइम डॉक्टर एमपी सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बूथ के पास खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया। लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया बिना मास्क के आए मतदाताओं को मास्क लगाकर ही मतदान केंद्रों में जाने की अनुमति दी गई जिनके पास मास्क नहीं था उन्हें वापस किया गया। एसपी क्राइम ने पोलिंग बूथ के पास लगे स्टालों को 200 मीटर दूरी पर लगाने का सख्ती से निर्देश दिया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *